Jharkhand

लेप्रोसी केस डिक्टेशन के तहत 12 लाख लोगों का होगा सर्वे, बनी 1157 टीम

उद्घाटन करते अतिथि
उद्घाटन समारोह में शामिल लोग

रामगढ़, 10 नवंबर (Udaipur Kiran) । रामगढ़ जिले में 10 से 26 नवंबर तक लेप्रोसी केस डिक्टेशन अभियान चलेगा। इस अभियान के तहत 1233870 लोगों का सर्वे किया जाएगा। इसके लिए 1157 टीमें बनाई गई है। इसमें 205 सुपरवाइजर को जोड़ा गया है। सोमवार को सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद और जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी तूलिका रानी की ओर से अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान में डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज काफी सक्रिय नजरआए। उन्होंने सभी प्रखण्डों को अपने-अपने माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य करने का आदेश दिया। डीसी की ओर से जिले के सभी प्रखण्डों में कुष्ठ रोग खोज अभियान विधिवत रूप से किए जाने का आदेश दिया गया। इस अवसर पर कुष्ठ रोग के बारे में और इससे बचाव से संबंधित जागरूकता पर कहा कि कुष्ठ रोग अभिशाप नहीं हैं यह एक विषाणु माईको बेकटेरियम लेप्रि की ओर से होता हैं। जो नियमित दवा की सेवन से पूर्णतः रोग मुक्त हो जाता हैं।

लक्षण दिखने पर तत्काल कारण इलाज

मौके पर सिविल सर्जन डॉ० महालक्ष्मी प्रसाद, और जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ० तुलिका रानी ने कहा कि वैसे व्यक्ति जिनके शरीर पर कोई दाग-धब्बा जो कि सुन्न हो, कुष्ठ का संभावित मरीज हो सकता हैं। इसकी सूचना तत्काल प्राथमिक स्वा० केन्द्र को देनी चाहिए, जिससे पूर्ण उपचार हो सकें। उन्होंने कहा कि कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जाना है। साथ ही कुष्ठ रोग घर-घर खोज अभियान चलाया जाना हैं, जो हमारे स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा, सहिया दीदी / सहिया) संदिग्ध कुष्ठ मामलों का जल्द से जल्द पता लगाने और उनकी पहचान करने के लिए घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश