Uttar Pradesh

समाज में अच्छा काम करने वाली 11 महिलाओं का हुआ सम्मान

सम्मान समारोह में सम्मानित होती महिलाएं

वाराणसी, 21 अगस्त (Udaipur Kiran) । हर मुश्किल आसान होती है, जब मेहनत में जान होती है। यह उक्ति गुरुवार को अस्सी के पद्मश्री चौराहे पर स्थित एक होटल में आयोजित महिला भूमिहार ब्राह्मण समाज संगठन की महिलाओं पर सटीक बैठती दिखी। महिला भूमिहार ब्राह्मण समाज संगठन की पदाधिकारी सदस्य प्राची राय एवं नीलिमा राय ने समाज में अच्छा काम करने वाली 11 महिलाओं का सम्मान किया।

समारोह में प्राची राय ने कहा कि बदलते समाज के साथ नारी अपने विचारों को लोगों तक पहुंचाती हैं। नारी को शक्ति स्वरूपा कहा जाता है। तो घर में वह गृहणी है, जो लक्ष्मी के रूप में पूजी जाती है। वहीं समाज में नारी का मां सरस्वती से विद्या लेकर बुद्धिमानी से कार्य करती दिखती है। आज संगठन की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के साथ ही पत्रकारों, समाजसेवियों का सम्मान भी हुआ। सम्मान समारोह में अंगवस्त्र व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Most Popular

To Top