नई दिल्ली, 15 अगस्त (Udaipur Kiran) । दिल्ली के निजामुद्दीन में हुमायूं के मकबरे के पास स्थित शरीफ पट्टे शाह दरगाह परिसर में एक कमरे की छत शुक्रवार को ढह गयी। इसके मलबे में दबने से कई लोग घायल हो गए। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के जवानों ने अब तक 11 लोगों को बचा लिया है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 3.55 बजे घटना की सूचना मिलने के बाद मलबे से 11 लोगों को बचाया गया। घायलों को नजदीकी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस और अग्निशमन सेवा के कर्मचारियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। एनडीआरएफ के जवान राहत और तलाशी अभियान में लगे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से मानसून की बारिश हो रही है।
———–
(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव
