
प्रयागराज, 13 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में ‘‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’’ पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय एन.एस.एस प्रभारी डॉ. अरविंद कुमार मिश्र ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से विकसित भारत 2047 के लिए आगामी राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी 2026 को भारत के 10,000 युवाओं के साथ भारत मंडपम नई दिल्ली में संवाद के लिए आमंत्रित किए जाएंगे।
उन्होंने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इसके लिए प्रत्येक युवा को जिनकी उम्र 15 से 29 वर्ष के बीच है, मॉय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग में प्रतिभाग करना है। उन्होंने राष्ट्रीय युवा दिवस 2026 के लिए विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग क्विज के संबंध में स्वयंसेवकों को विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के लिए युवाओं को प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रुचि गुप्ता ने राष्ट्र निर्माण पर चर्चा करते हुए विकसित भारत के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ शैलेश कुमार यादव ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन एवं विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के लिए प्रतिभाग करने के संदर्भ में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर रेफाक अहमद एवं इकाइयों के स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।
—————
(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र
