Bihar

मोतिहारी वन प्रमंडल सेवा पर्व पर लगायेगी 10 हजार पौधे

पौधारोपण करते डीएम सौरभ जोरवाल

पूर्वी चंपारण,17 सितंबर (Udaipur Kiran) । 17 सितम्बर से 02 अक्टुबर तक मनाये जा रहे सेवा पर्व के दौरान एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत मोतिहारी वन प्रमण्डल के द्वारा 10,000 पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसकी शुरूआत बुधवार को जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने मोतिहारी स्थित समाहरणालय परिसर में पौधा लगाकर किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि आज की जलवायु परिवर्त्तन के दौरान पर्यावरण पर संकट गहराता जा रहा है।दिनोदिन संकट बढता ही जा रहा है,ऐसे में धरती को बचाने के लिए हमे अधिक से अधिक संख्या में पौधें को लगाने की जरूरत है,ताकि घरती पर हरित आवरण बढे और हम सब जलवायु परिवर्तन एवं अन्य पर्यावरणीय दुष्प्रभाव से धरती को बचा सके।इस अवसर पर सिविल सोसाईटी के गणमान्य

प्रमुख एनजीओ के सदस्य व स्कूल कॉलेज के छात्र व छात्राओ ने भी अलग-अलग जगहो पर पौधे लगाकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

इसके साथ ही पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के द्वारा भीमलपुर जंगल, राधिका देवी रघुनाथ राम प्राथमिक विद्यालय, राजापुर,उत्क्रमित माध्यमिक +2 विद्यालय, राजापुर मठिया में कुल 1000 पौधे लगाये गये। जहां मौके पर मौजूद वन प्रमण्डल पदाधिकारी ने लोगो को पर्यावरण बचाये रखने के लिए अधिक से अधिक पौधें लगाने के लिए प्रेरित किया।

—————

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार

Most Popular

To Top