HEADLINES

दो दिवसीय असम भ्रमण के बाद अमित शाह दिल्ली लौटे

असमः गुवाहाटी से दिल्ली रवाना होने के लिए हवाई जहाज में जाते केंद्रीय गृह  मंत्री अमित शाह

गुवाहाटी, 29 अगस्त (Udaipur Kiran) । असम की राजधानी गुवाहाटी में लगभग 24 घंटा बिताने के बाद शुक्रवार देर शाम को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बोरझार स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हो गये।

हवाई अड्डे पर अमित शाह का मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया, असम सरकार के मंत्री मंत्री, सांसद, विधायक एवं पार्टी के पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि अमित शाह के सानिध्य में पिछले 24 घंटे बिताना हमारे लिए प्रसन्नता की बात है। उनके जोशीले व्यक्तित्व ने हमेशा हमें प्रोत्साहित किया है और आज राज्य के मील के पत्थर कदमों में उनकी शानदार उपस्थिति के लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं। दिल्ली लौटने के क्रम में गुवाहाटी हवाई अड्डे पर उन्हें विदाई दी।

ज्ञात हो कि अमित शाह बीते गुरुवार की देर शाम को गुवाहाटी पहुंचे थे। हवाई अड्डे से वे सीधे प्रदेश भाजपा मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ एक संगठनात्मक बैठक कर आगामी चुनावों के मद्देनजर तैयारियों को लेकर चर्चा की। वहीं आज सुबह राजभवन में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

दोपहर के समय गुवाहाटी के खानापाड़ा में भाजपा एवं एनडीए समर्थित पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यक्रम में शाह ने हिस्सा लिया। अपने अंतिम कार्यक्रम के तहत पांजाबारी स्थित श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री गुलाब बोरबोरा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो ————————-

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top