
झांसी, 18 नवम्बर (Udaipur Kiran) । 1857 की क्रांति की दीपशिखा वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई जयंती समारोह पर बुंदेलखंड गौरव फाउंडेशन द्वारा आयोजित समाराेह में शामिल होने झांसी पहुंची उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि बिहार में युवा रोजगार चाहता था और महिलाएं सम्मान व सुरक्षा चाहती थीं। इसलिए बिहार ने मोदी सरकार को चुना और इसीलिए बिहार में प्रचंड बहुमत से सरकार बनी है।
मंगलवार को झांसी आई उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने झांसी जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि वह महिला बंदियों से मिली, उनसे वार्ता की। पिछले निरीक्षण में झूलों की कमी थी जिसे पूरा कर दिया गया है। सभी महिला बन्दी सुरक्षित व स्वस्थ हैं। वहीं उन्होंने बिहार में हुए चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने पर कहा कि बिहार में युवा बेरोजगार हो रहा था। महिलाओं को सम्मान नहीं मिल रहा था। महिलाएं अपमान सह रही थी, विकास नहीं हो रहा था। युवा पलायन कर रहा था। बिहार में मोदी का मंत्र काम आया मोदी का मंत्र सबका साथ, सबका विकास। इस पर बिहार की जनता ने विकास चुना। निश्चित ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास ओर रोजगार पर बिहार में बड़ा काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जैसे बिहार में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनी उसी प्रकार पश्चिम बंगाल में भी भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा जिस प्रकार महागठबंधन का धुआं बिहार में उड़ा, उसी प्रकार बंगाल में भी धुंआ उड़ेगा ओर भाजपा की सरकार बनेगी।
—————
(Udaipur Kiran) / महेश पटैरिया