Jharkhand

संताल काटा पोखर के विकास को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक

बैठक करते ग्रामीण

दुमका, 14 जुलाई (Udaipur Kiran) । संताल हूल के ऐतिहासिक स्थल संताल काटा पोखर के प्रचार-प्रसार और स्थल का विकास को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को बैठक की। बैठक रानेश्वर प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत के अन्तर्गत बागजोबड़ा गांव में हुई। बैठक की अध्यक्षता सिमल हांसदा ने किया।

बैठक में संताल काटा पोखर के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। संताल काटा पोखर ऐतिहासिक स्थल है, जो अंग्रेज सरकार के समय 1855 में संताल हूल के क्रांतिकारियों द्वारा कोलकाता जाने के क्रम में अंग्रेज सैनिकों ने संताल क्रांतिकारियों का नरंसहार किया गया था।

अंग्रेज हुकूमत ने आदिवासी क्रांतिकारियों का नरसंहार कर उनके क्षत-विक्षत शरीर को पोखर में डुबो दिया गया था। इसके बाद यह संताल काटा पोखर के नाम से जाना जाने लगा। बैठक में ग्रामीणों ने संताल काटा पोखर का पूर्ण विकास नहीं होने पर आक्रोश व नाराजगी व्यक्त किया। ग्रामीणों ने संताल काटा पोखर में संताल हूल के स्वतंत्रता सेनानी सिदो-कान्हू मुर्मू, चांद- भैरो मुर्मू, फूलो-झानो मुर्मू का प्रतिमा स्थापित करने की मांग की।

(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार

(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार / शारदा वन्दना

Most Popular

To Top