Uttar Pradesh

वाराणसी: विधायक नीलकंठ तिवारी ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

विधायक नीलकंठ तिवारी आदि-विशेश्वर वार्ड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए: फोटो बच्चा गुप्ता

वाराणसी, 04 अगस्त (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने रविवार को आदि-विशेश्वर वार्ड में चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण किया। वार्ड में अवैध रूप से बने बूचड़खाना को कब्जा मुक्त कर बन रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निमार्ण कार्य और बेनिया बाग स्वास्थ्य केंद्र का विधायक ने निरीक्षण किया। विधायक ने अफसरों को कार्य को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निर्धारित समय में पूरा करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय भाजपा पार्षद इंद्रेश सिंह और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। गौरतलब हो कि वाराणसी के आदि विश्वेश्वर वार्ड में वर्षों से संचालित अवैध बूचड़खानों की जमीन पर अस्पताल बनाने के लिए विधायक नीलकंठ तिवारी ने पहल किया था। अस्पताल के बनने पर जरूरतमंदों और बीमारों का इलाज होगा। यह बूचड़खाना नगर निगम की भूमि पर अवैध रूप से वर्षों से संचालित था। जिसे वर्ष 2017 में बंद कराया गया था। विधायक नीलकंठ तिवारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की नींव रखी थी।

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी / बृजनंदन यादव

Most Popular

To Top