Uttrakhand

10 से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर जाएंगे उपनल कर्मचारी

पौड़ी गढ़वाल, 5 नवंबर (Udaipur Kiran) । उपनल कर्मचारी महासंघ की बैठक में नियमितीकरण नहीं किए जाने पर आक्रोश जताया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि 10 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

बुधवार को कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी पौड़ी जनपद पहुंची और कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उपनल महासंघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महेश भट्ट ने कहा की कोर्ट के आदेशों व सीए की घोषणा के बाद भी लगातार सरकार उपनल कर्मियों के साथ छलावा करते आ रही है, जिससे आक्रोशित कर्मचारियों ने 10 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। कहा कि अब वक्त अपना हक मांगने का नहीं बल्कि छीनने का है। कार्यकारी अध्यक्ष ने आंदोलन के दौरान शत प्रतिशत कर्मचारियों के उपस्थिति रहने की अपील की।

प्रदेश महामंत्री विनय प्रसाद ने कहा कि कर्मचारियों ने अपने जीवन का गोल्डन पीरियड सरकारी सेवा में दे दिया है और आज भी अल्प वेतन में अपने परिवार का भरण पोषण करने को मजबूर है, जिसको लेकर अब सड़कों पर उतरना जरूरी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप चौहान ने कहा कि उपनल कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहा है उसके बाद भी उनके साथ भेदभाव किया जाता है।

शत प्रतिशत देने के बाद भी आज कर्मचारी अपने परिवार के भरण पोषण को लेकर चिंतित है। बैठक के दौरान प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना रौथाण, महिला मोर्चा प्रदेश संगठन मंत्री विमला देवी, देहरादून जनपद के कार्यकारी अध्यक्ष, अजय देव जी, ऊर्जानिगम के जगत राम भट्ट, रुद्रप्रयाग जनपद के जिला अध्यक्ष अनिल गोसाई, महामंत्री नरेंद्र सिंह नेगी, लक्ष्मण भंडारी, आशीष, मोहन नेगी, मुकेश सेमवाल, अरुण कुमार, प्रमिला रावत, प्रमोद पंवार आदि शामिल रहे।

(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह