CRIME

मुरादाबाद में 2 किलो 209 ग्राम चरस के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

2 किलो 209 ग्राम चरस के  साथ दो आरोपित गिरफ्तार

मुरादाबाद, 1 नवंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस पुलिस ने शनिवार को चरस की तस्करी के दो आरोपितों काे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 किलो 209 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों आरोपितों पर एनडीपीएस एक्ट में 20 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक नगर सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस में इमली लाइन तिराहे से अवंतिका कालोनी निवासी राजकुमार को आज गिरफ्तार कर उससे 1 किलो 101 ग्राम चरस बरामद की है। इसके अलावा सोनकपुर पुल के नीचे आदर्श कॉलोनी निवासी जितेंद्र उर्फ मोटा को गिरफ्तार किया। इसके पास से 1 किलो 108 ग्राम चरस बरामद किया गया। सिविल लाइंस थाने में दोनों के खिखाफ एनडीपीएस एक्ट मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार को दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Most Popular

To Top