Uttrakhand

बलिदानी संजय पुष्वाण का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

गुप्तकाशी, 16 जुलाई (Udaipur Kiran) । उखीमठ के निकटवर्ती ग्राम पंचायत किमाणा निवासी एवं 11 गढ़वाल राइफल्स से अन्तरराष्ट्रीय शान्ति सेना मे शामिल अफ्रीका महाद्वीप के यूगांडा देश में तैनाती के दौरान बलिदान हुए संजय सिंह पुष्वाण (39) का अन्तिम संस्कार उनके पैतृक घाट मन्दाकिनी के किनारे सैन्य सम्मान से साथ और गमगीन माहौल में किया गया।

इस अवसर पर सैन्य अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व परिजनों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर नम आंखों से अन्तिम विदाई दी। विगत दिनों डयूटी के दौरान हृदयगति रुकने के कारण उनका निधन हो गया था।

मंगलवार को सेना के वाहन से उनके पार्थिव शरीर को किमाणा गाँव पहुंचाया गया। उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने में सांसद अनिल बलूनी का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान गाँव किमाणा से मन्दाकिनी नदी के किनारे तक निकली अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शामिल होकर उन्हें अश्रुपूरित विदाई दी।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / बिपिन / दधिबल यादव

Most Popular

To Top