नालंदा, बिहारशरीफ 1 नवंबर (Udaipur Kiran) ।जिला मुख्यालय समाहरणालय सभागार में आज शनिवार को निर्वाचन पदाधिकारी – सह – जिला पदाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के निमित्त नालन्दा जिलान्तर्गत सातो विधानसभा यथा -171 अस्थावां,172- बिहारशरीफ,173- राजगीर ( अ.जा ),174- इस्लामपुर,175- हिलसा,176- नालन्दा एवं 177- हरनौत विधानसभा क्षेत्र के लिए इवीएम बीयु एणड सीयु तथा वीवीपैट के पूरक रेंडमाइजेशन सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों/सचिवों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक कार्य सम्पन्न किया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नालन्दा, नोडल पदाधिकारी इवीएम कोषांग, नालन्दा, उप निर्वाचन पदाधिकारी,नालन्दा, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, आई टी प्रबंधक, नालन्दा, सहित राष्ट्रीय जनता दल ,जदयू , बीजेपी , लोजपा , कांग्रेस, बसपा पार्टी के अध्यक्ष/सचिव उपस्थित थे।
—————
(Udaipur Kiran) / प्रमोद पांडे