Uttar Pradesh

हिंदू रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक शुक्ला,महोबा पहुंचने पर हुए सम्मानित

सम्मानित होते दीपक शुक्ला

महोबा, 20 नवंबर (Udaipur Kiran) । विश्व हिंदू महासंघ के प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक शुक्ला को हिन्दू रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वीर भूमि के लाल के द्वारा पाए गए सम्मान से हिंदू समाज गौरांवित है। तो वहीं संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष को मिठाई खिला शुभकामनाएं दीं हैं। देर शाम महोबा पहुंचने पर उनका सम्मान किया गया।

गुरुवार को विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य एवं विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू सम्मेलन व प्रांतीय अधिवेशन में उन्हें हिंदू रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जिसे वह संगठन और कार्यकर्ताओं को समर्पित करते हैं। बताया कि इस दौरान संगठन की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्षा अस्मिता भंडारी, समेत यूनाइटेड किंगडम, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड समेत अन्य देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी शामिल हुए हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि वह हमेशा राष्ट्रहित और धर्महित की रक्षा के लिए तत्पर हैं। हमारे संगठन का एक ही काम है समाज को जोड़ना और धर्म की रक्षा करना। बीते देर शाम महोबा पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / उपेन्द्र द्विवेदी