Jharkhand

झारखंड के छह जिलों में छह को भारी बारिश की आशंका

बारिश की फाइल फोटो

रांची, 5 जुलाई (Udaipur Kiran) । झारखंड के छह जिलों के कुछ स्थानों पर रविवार को भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य के जिन जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है, उनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला -खरसावां, सिमडेगा, लोहरदगा और कोडरमा शामिल हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है।

वहीं, विभाग ने आठ जुलाई तक गर्जन, बारिश और 30-40 किमी की गति से तेज हवा चलने की आशंका है।

इधर, शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे। पिछले 24 घण्टों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश धनबाद के पुटकी में 60.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान राज्य के अन्य इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई। इनमें धनबाद 36.4, पालगंज 34.6, तोपचांची 34.6, जरमुंडी 31, बोकारो थर्मल 30, नारायणपुर 30, गोविंदपुर डीवीसी 29, महारो 26.4, दुमका 25.2, नंदाडीह 20, फुसरो 19 और जमशेदपुर में 18.9 मिमी शामिल है।

शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री, जमशेदपुर में 31.5, डालटेनगंज में 32.8, बोकारो में 31.1 और चाईबासा में तापमान 29.4 मिमी रिकॉर्ड किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top