Madhya Pradesh

रायसेन: युवक ने 12 बोर की बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, सड़क किनारे मिला शव

युवक ने 12 बोर की बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

रायसेन, 31 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सलामतपुर में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार काे उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर माैके पर पहुंची पुलिस काे घटनास्थल पर मोटरसाइकिल और एक बैग बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान विदिशा निवासी 26 वर्षीय जितेंद्र साहू के रूप में हुई है। जितेंद्र सुबह अपने घर से भोपाल जाने का कहकर निकला था। उसने अपनी 12 बोर बंदूक से खुद को गोली मारी। उसके पास ही 12 बोर की बंदूक पड़ी थी। राहगीरों ने शव देखकर पुलिस काे सूचना दी। जिसके बाद सलामतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर जांच शुरू की। युवक ने 12 बोर बंदूक को अपने दोनों पैरों के बीच फंसाकर, पेट के बल बंदूक की नली पर झुककर ट्रिगर दबाया। इससे गोली उसके पेट के आर-पार हो गई।

सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। मृतक जितेंद्र साहू गार्ड की नौकरी कर चुका था। उसकी बंदूक में जिंदा कारतूस भी फंसे हुए मिले हैं। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी। जितेंद्र अपने परिवार का इकलौता बेटा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक ने किन कारणों से यह कदम उठाया।

————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top