Bihar

रामचंद्रपुर-हरखुआ सड़क पर जान जोखमी में डाल कर चल रहे राहगीर

रामचंद्रपुर-हरखुआ सड़क पर जान जोखमी

गोपालगंज, 12 जुलाई (Udaipur Kiran) ।

सदर प्रखंड के हरखुआ से रामचंद्रपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर अपने जान को जोखमी में प्रतिदिन हजारों लोग डाल आ जा रहे है।यह सड़क आज से 5 साल से जर्जर स्थिति में है।इस सड़क से जिला मुख्यालय में जाने के लिए कम दूरी तय कर लोग पहुंचते हैं।

जिला मुख्यालय से निकलकर हरखु आ,पैठानपट्टी,जगमलवा,एकडेरवा,रामचंद्रपुर,हरपुर, गवदरी,धतिवना जैसे 8 प्रमुख गावों के साथ दर्जनों छोटे छोटे टोले मुहल्ले इससे प्रभावित है।इस मार्ग से गोपालगंज से सीवान जाने के लिए शॉक कट रास्ते है। कम समय में सीवान से गोपालगंज तथा गोपालगंज सिवान इस सड़क से पहुंचा जा सकता है।इस सड़क पर बरसात के दिनों मे तो और भी इसकी स्थिति बद से बदतर स्थिति मे हो जाती है।

जगह जगह गढ़े में जल जमाव कीचड़ भर जाते है।जिससे पैदल चलना राहगीरो को परेशानी होती है।इस पर चार पहिया,दो पहिया वाहन के साथ साइकिल सवार को पैदल चलना भी काफी मुश्किल हो रहा है।सड़क गढ़े में तब्दील एवं जर्जर हो जाने से आए दिन रोज दुर्घटना होती रहती है।पर जब चुनाव आता है,तो आम जनता को लॉलीपॉप दिखा कर वोट तो ले लिया जाता है और जब वोट मिल जाता है तो जीत कर जनप्रतिनिधि के द्वारा आम जनता को ही ठगने का काम शुरू किया जाता है।इस मुख्य जर्जर सड़क से लगभग डेढ़ लाख की आबादी पुरी तरह प्रभावित है।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / Akhilanand Mishra / गोविंद चौधरी

Most Popular

To Top