
उत्तरकाशी, 5 नवंबर (Udaipur Kiran) । बुधवार को उत्तरकशी के यमुना घाटी पहुंचे बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री ने कहां कि देश में सिर्फ सनातनी ही चलेगा तनातनी नहीं।
उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि देवभूमि के गंगा -यमुना के संगम एवं जमदग्नि ऋषि
की तपो भूमि पर पहुंचने से अति प्रसन्नता हुई है। उन्होंने कहा कि यह मां यमुना का निर्मल कंचन जल है जबकि इंद्रप्रस्थ और बृज भूमि में यमुना कितनी प्रदुषित है। उन्होंने कहा कि हमें गांव -गांव मां यमुना और गंगा जी को प्रदुषण मुक्त के लिए प्रेरित करेंगे।
धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि 7 नवंबर से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन तक सनातन हिंदू पथ यात्रा किया जा रहा। उन्होंने कहा कि अब भारत में सिर्फ सनातनी चलेगा तनातनी नहीं। उन्होंने कहा कि अब देश में सिर्फ भगवा चलेगा गजवा नहीं।
(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल