Delhi

पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोक गायिका को किया नमन

विश्वास नगर में प्रशिक्षण निदेशालय ( यूटीसीएस) में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘राष्ट्र की एकता और सिविल सेवाओं की भूमिका’ सेमिनार में अपने विचार साझा करती  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

नई दिल्ली, 5 नवंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मैथिली और भोजपुरी की लोक गायिका ‘पद्म भूषण’ शारदा सिन्हा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया।

मुख्यमंत्री ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि लोक गायिका ‘पद्म भूषण’ शारदा सिन्हा की मधुर आवाज ने लोकगीतों को जन-जन के हृदय तक पहुंचाया। शारदा सिन्हा के गीतों ने भारतीय संस्कृति को नई ऊंचाई प्रदान की। उन्होंने अपने सुरों से पर्वों, परंपराओं और मातृभूमि की मिट्टी की महक को अमर कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी आपके गीत लोक संस्कृति और पर्व की आत्मा हैं, जो यह दर्शाता है कि आपकी कला केवल संगीत नहीं, अपितु हमारी सांस्कृतिक चेतना की धुरी है।

—————

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव