Uttar Pradesh

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भाजयुमो ने गोरखपुर में निकाली एकता यात्रा

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं  जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गई एकता यात्रा

गोरखपुर, 17 नवंबर (Udaipur Kiran) । सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जंयन्ती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा गोरखपुर महानगर ने भारतीय जनता पार्टी के बेनीगंज स्थित कार्यालय पर पुष्प वर्षा कर एकता यात्रा निकाली। महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा सत्यार्थ मिश्रा एवम महानगर उपाध्यक्ष मनीष जैन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में यात्रा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। एकता यात्रा के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य एवम भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह थे। महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार एवं प्रदेश में योगी सरकार ने सम्मान देने का कार्य किया है। इस उपलक्ष्य में उतर प्रदेश की समस्त विधानसभाओं में एकता यात्रा का आयोजन हो रहा है। महानगर उपाध्यक्ष मनीष जैन ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रवादी संगठन है और सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की रियासतों को एक करने का कार्य किया था। यह देश की स्वतंत्रता के बाद ऐतिहासिक कार्य था। आज युवा पीढ़ी उन्हें याद कर रही है। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष मनीष जैन, रजत गुप्ता, विशाल पाण्डेय, राहुल गिरि, अरूण सिंह, धर्मपाल यादव, शंशाक द्विवेदी आदि प्रमुख लोगों के साथ भारी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय