
जयपुर, 9 नवंबर (Udaipur Kiran) । ग्रेटर और हेरिटेज निगम का कार्यकाल 9 नवम्बर को पूरा हो गया, सोमवार से नगर निगम एक हो जाएगा और निगम की व्यवस्था संभागीय आयुक्त संभालेंगे। नए निगम के प्रशासनिक ढांचा पहले से ज्यादा मजबूत नजर आएगा। निगम के सभी एडमिनिस्ट्रेटिव और फाइनेंशियल पावर प्रशासक के पास होंगे। एक नगर निगम के प्रशासनिक ढांचे भी बदला नजर आएगा। इसमें एक की जगह अब तीन अतिरिक्त आयुक्त (एक आईएएस और दो आरएएस) होंगे। इसके अलावा मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) के भी ऊपर एक सीनियर सीएफओ का पद सृजित किया गया है।
हेरिटेज और ग्रेटर निगम में मौजूदा पदों 14 हजार 441 में से 56 को खत्म कर दिया गया है, जबकि इनकी जगह 118 नए स्वीकृत किए गए। दोनों निगम के एक होने और निगम का दायरा पहले से ज्यादा होने की स्थिति में निगम प्रशासन में वर्कलोड बढ़ा नजर आएगा। यह देखकर सीनियर और जूनियर क्लर्क (यूडीसी और एलडीसी) के 82 पद बढ़ाए गए हैं। इसमें यूडीसी के 15 और एलडीसी के 67 पद शामिल हैं। अभी दोनों नगर निगम में 85 यूडीसी और 213 एलडीसी के पद स्वीकृत हैं। इसके अलावा सूचना सहायक के 13 पद, हैड कॉन्स्टेबल के 12, लीडिंग फायरमैन और सीएसआई के 21-21, स्वास्थ्य निरीक्षक (एसआई) फस्र्ट के 18 और एसआई सैकंड के 7 पद बढ़ाए गए हैं। हेरिटेज और ग्रेटर में जो जोन बने हैं फिलहाल यथावत रहेेंगे और कार्यलय भी दोनों ही रहेंगे। जयपुर, जोधपुर और कोटा में अभी बने दो-दो नगर निगमों सरकार ने आदेश जारी कर एक कर दिया है। अब इन सभी जगहों पर संभागीय आयुक्त व्यस्था संभालेंगे।
—————
(Udaipur Kiran) / राजेश