Uttar Pradesh

धान खरीदी केंद्र के कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन को ज्ञापन

भ्रष्टाचार के पर्याय बने ए आर सहकारिता एवं रसद, खाद के दो कर्मचारी
भ्रष्टाचार के पर्याय बने ए आर सहकारिता एवं रसद, खाद के दो कर्मचारी

हरदोई, 18 नवंबर (Udaipur Kiran) अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सेवक गुप्त एवं वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री हर्षवर्धन सिंह के संयुक्त नेतृत्व में पदाधिकारियों ने आज ​जिलाधिकारी काे संबाेधित ज्ञापन साैंपा। ज्ञापन में हरदाेई के धान खरीदी केंद्र में पदस्थ दो कर्मचारियों मनोज शर्मा एवं धर्मेंद्र के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है। इनका कहना है कि ये दोनों कर्मचारी धान खरीदी में मनमानी करते हैं और किसानों का शोषण करते हैं। ज्ञापन देने वालाें में राष्ट्रीय पदाधिकारियाें के अलावा जिला संगठन मंत्री शुभम गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, जिला मंत्री अधिवक्ता विनय कुमार गुप्ता जिला मंत्री अमर सिंह, जिला प्रचार मंत्री अंकित गुप्ता , संयुक्त मानवाधिकार परिषद के प्रदेश प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह बबलू सहित दर्जन पदाधिकारी शामिल रहे।

(Udaipur Kiran) / अंबरीश कुमार सक्सेना