
रांची, 25 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । झारखंड लोक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के अध्यक्ष जयराम महतो ने आगामी घाटशिला उपचुनाव को देखते हुए मोर्चा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो को मुख्य संयोजक, प्रेम मार्डी को प्रभारी, इकबाल अंसारी और विजय सिंह को सह प्रभारी एवं मोतीलाल महतो को पर्यवेक्षक बनाया है। यह जानकारी जेएलकेएम की ओर से शनिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्याम से दी गई है।
इसके अलावे उपचुनाव में प्रचार प्रसार करने के लिए खास तौर पर 20 प्रचारकों की सूची भी जारी की गई है। इसमें मुख्य रूप से मोर्चा की बेबी महतो, दमयंती मुंडा, डॉ बसंती हेम्ब्रम, पूजा कुमारी, सानिया प्रवीण, अनिता टुडू, डिम्पल चौबे, निवेदिता महतो के नाम शामिल है।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar