Bihar

विद्यालय में मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव

कार्यक्रम में शामिल लोग

भागलपुर, 20 जुलाई (Udaipur Kiran) । गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल एवं पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर नरगाकोठी के प्रांगण में शनिवार को कक्षा अरुण से द्वादश तक के भैया बहनों द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक, उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्र, डॉ संजीव झा, अभिमन्यु कुमार, अभिजीत आचार्य, लवली आचार्य, संजीव ठाकुर एवं ललिता झा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक ने कहा कि अज्ञान को हटाकर प्रकाश की ओर ले जाने वाले को गुरु कहा जाता है। गुरु पूर्णिमा गुरु और उनके शिष्यों के बीच पवित्र बंधन का सम्मान करने का दिन है। यह हमारे जीवन में ज्ञान, बुद्धि और मार्गदर्शन के महत्व की याद दिलाता है। इस शुभ दिन लोग अपने गुरुओं की पूजा और उनका सम्मान करते हैं। गुरु पूर्णिमा सनातन धर्म संस्कृति है।

सनातन संस्कृति में आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं जो इस वर्ष 21 जुलाई 2024 रविवार को है। विद्यालय में आज पूर्व संध्या पर कक्षा अरुण से द्वादश तक के भैया बहन वेदव्यास जी के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उत्सव के रूप में गुरु पूर्णिमा को मनाया गया। भैया /बहन भी गुरु पूर्णिमा उत्सव पर बारी-बारी से अपने विचार रखें तथा विद्यालय के अन्य आचार्य द्वारा भी विचार प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्र, डॉ संजीव झा, अभिमन्यु कुमार, विनोद पांडे, मनोज तिवारी, अभिजीत आचार्य, अमर ज्योति, सुबोध झा, शशि भूषण मिश्र, सुप्रिया कुमारी, ललिता झा, कविता पाठक, रेणु कुमारी, लवली आचार्य एवं विद्यालय के समस्त आचार्य उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर / चंदा कुमारी

Most Popular

To Top