Uttar Pradesh

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ : संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर चलाया घर-घर अभियान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा इलेवन ऑर्चिड सोसायटी में घर-घर संघ अभियान के तहत संघ के पदाधिकारी

मुरादाबाद, 20 नवम्बर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में संघ के प्रांत के कार्य प्रमुख ओमप्रकाश शास्त्री की अगुवाई में गुरुवार को इलेवन ऑर्चिड सोसायटी में घर-घर अभियान चलाया गया। इसमें सोसायटी के परिवारों से संपर्क कर उन्हें संघ के कार्य और कार्य पद्धति के बारे में जानकारी दी गई।

ओमप्रकाश शास्त्री ने बताया कि यह विशेष अभियान एक नवंबर में शुरू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य संघ के शताब्दी वर्ष में देश के प्रत्येक पर तक संघ के कार्यों की सही जानकारी पहुंचाना और इस संबंध में लोगों के बीच व्याप्त सूचना के अभाव को दूर करना है। उन्होंने सेवकों ने इलेवन ऑचिंड में चलाया अभियान कहा कि सौ साल पूरे होने के बावजूद कई लोग संघ की समाज परिवर्तन की दिशा में की जा रही गतिविधियों और विभिन्न सेवा कार्यों से जानकारी नहीं हैं।

उन्होंने बताया कि संघ समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता, कुटुंब परिवार पारिवारिक मूल्य, समरसता सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर जागरूकता लाने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने समाज के प्रति संघ की सकारात्मक भूमिका पर जोर दिया। इस दौरान अनिल तोमर, सुनील सिंह, अमित सिंह, रविंद्र गोयल, अमित मिश्रा, अतुल गुप्ता, दीपक मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल