Bihar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनसभा में कटिहार में उमड़ा जनसैलाब

नितीश कुमार

कटिहार, 05 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कटिहार सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी तारकिशोर प्रसाद के पक्ष में हसनगंज में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार ने 24 नवंबर 2005 से काम शुरू किया और 20 वर्ष में बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि 2005 के पहले बिहार में पढ़ाई का क्या हाल-चाल था। बहुत कम बच्चे पढ़ते थे, बहुत कम पढ़ाई होती थी। पहले हॉस्पिटल में इलाज का पूरा इंतजाम नहीं था, सड़के बहुत कम थी, उनका बुरा हाल था। बिजली बहुत कम रहती थी।

एनडीए सरकार की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार ने कब्रिस्तान की बड़े पैमाने पर घेराबंदी की। बिहार में विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं का सुधार किया गया, हर प्रकार से काम किया गया। पहले कोई मेडिकल कॉलेज ज्यादा नहीं था। पिछली सरकार ने कुछ नहीं किया था। और अब एनडीए की सरकार में बिहार के 27 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। सब तरह से हर गांव में सब जगह हो जाएगा।

सड़कों का निर्माण और बिजली की व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2015 तक हर घर तक बिजली और शौचालय का निर्माण हो गया और 2020 में सभी योजनाओं पर काम चल रहा है। योजना पर तेजी से काम चल रहा है। 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी रोजगार दे दिया गया। 5 वर्ष में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार मिलेगा।

महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लिए काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को नौकरियों में 35% का आरक्षण दिया गया है। सब तरह से काम किया गया है। स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया और उनके नाम पर जीविका दीदी कर दिया गया। मुस्लिम समुदाय के लिए भी काफी काम किया गया है। मदरसों को सरकारी मान्यता दी गई है और उनके शिक्षकों को सरकारी शिक्षकों के बराबर वेतन दिया जा रहा है।

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह