Madhya Pradesh

झाबुआ: महानायक बिरसा मुंडा की डेढ़ सौ वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस समारोह का रंगारंग आयोजन

बिरसा मुंडा जयंती
बिरसा मुंडा जयंती
बिरसा मुंडा जयंती समारोह

झाबुआ, 15 नवंबर (Udaipur Kiran) । महानायक बिरसा मुंडा की डेढ़ सौ वीं जयंती पर शनिवार को मध्य प्रदेश के जनजातीय बाहुल्य झाबुआ जिला के दिलिप क्लब पर जिला प्रशासन द्वारा जनजातीय गौरव दिवस का समारोह पूर्वक का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। इस मौके पर अपने उद्बोधन में केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि युवा पीढ़ी जननायकों के संघर्ष और बलिदान को जानें, यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुप्रिया बिसेन, नगर पालिका अध्यक्ष कविता सिंगार अन्य जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, सहायक कलेक्टर आशीष कुमार, अपर कलेक्टर सी.एस. सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत कैबिनेट मंत्री द्वारा मां सरस्वती एवं बिरसा मुंडा व टांट्या मामा की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना की गई। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण को सुना गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में अपने उद्बोधन में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जयंती को गौरव दिवस का नाम दिया गया है। सदियों से हमने देखा है कि हमारे जनजातीय समाज के बहुत से ऐसे नायक रहे है जिन्होंने अंग्रेजों से लोहा लिया है। देश की आजादी हेतु बलिदान करने वाले ऐसे क्रांतिकारियों को शासन ने सम्मान दिया, और ऐसे जननायकों को आने वाली पीढ़ी जाने इसलिए 1 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक पखवाड़े के तहत विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी जननायकों के संघर्ष और बलिदान को जानें, यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है।

जिला कलेक्टर नेहा मीना ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि आज जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर हमारे देश का जो युवा है वह जननायकों के संघर्ष व भगवान बिरसा मुंडा का जो गौरवशाली इतिहास रहा है, उनका जो संघर्ष रहा है, उसे जाने और उसे आत्मसात करे।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री एवं कलेक्टर द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी एवं स्थानीय स्तर पर बनाए गए उत्पादों का अवलोकन करते हुए उनकी सराहना की।

आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थी कलाकारों द्वारा स्वयं बिरसा मुंडा, टांट्या मामा, भीमा नायक, झलकारी देवी व वासवी किड़ो के रूप में अपनी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाबुआ की दो छात्राओं को क्रिकेट एवं तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया, साथ ही 69वीं शालेय राज्य स्तरीय तीरंदाजी स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्पर्धा हेतु कक्षा 10वीं की छात्रा कु. आरुषी हिरोन भूरिया एवं 69वीं शालेय राज्य स्तरीय 17 वर्ष (जूनियर) क्रिकेट (बालिका) स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्पर्धा हेतु कु. प्रीति बलवंत मेडा को चयनित होने पर सम्मानित किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ. उमेश चंद्र शर्मा