नालंदा, 5 नवंबर (Udaipur Kiran) ।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण के तहत नालंदा जिले की सात
विधानसभा सीटों पर मतदान 6 नवंबर को होगा। मतदान की प्रक्रिया सुबह7बजेसे शाम 6:00 बजे तक निर्धारित की गई है।
इस चरण में नालंदा जिले के 171 अस्थावां ,172 बिहारशरीफ, 173 राजगीर (अनुसूचितजाति ), 174 इस्लामपुर, 175 हिलसा , 176
नालंदा और 177 हरनौत विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर
जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने शांति पूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मतदाताओं से अपील की गई है कि वे मतदान दिवस पर लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने मताधिकार का प्रयोग कर सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में योगदान दें। —————
(Udaipur Kiran) / प्रमोद पांडे