Madhya Pradesh

अनूपपुर: केन्द्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर आयेंगे अमरकंटक

केन्द्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह

हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट तथा टेक्सटाइल के क्षेत्रीय पदाधिकारियों की लेंगे बैठक

अनूपपुर, 14 नवंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध अमरकंटक में शनिवार, 15 नवंबर की शाम 6 बजे भारत सरकार के वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह आयेंगे।

जानकारी अनुसार केन्द्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह शनिवार काे शाम 6 बजे अमरकंटक आयेंगे जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन केन्द्रीय मंत्री अमरकंटक में प्रातः 10 बजे हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट तथा टेक्सटाइल के क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक में भाग लेंगे। तत्पश्चात् अमरकंटक में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। 17 नवम्बर को प्रातः 6 बजे अमरकंटक के मां नर्मदा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। तत्पश्चात् प्रातः 8 बजे अमरकंटक से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला