Uttar Pradesh

छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान का निधन

छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान का निधन

हाथरस, 25 नवंबर (Udaipur Kiran) नौगांव क्षेत्र के गांव गढ़ी हररूप के रहने वाले छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान महाराज सिंह का आगरा में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे अवकाश पर थे और तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महाराज सिंह मीडिया कर्मी महिपाल सिंह उर्फ राजा के छोटे भाई थे।

उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। आगरा में शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया गया। महाराज सिंह लंबे समय से छत्तीसगढ़ पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्हें विभाग और समाज में उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और सरल स्वभाव के लिए जाना जाता था। ग्रामीण बताते हैं कि वे हमेशा समाज सेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहते थे। पुलिस सेवा को देखते हुए उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

(Udaipur Kiran) / मदन मोहन राना