
जौनपुर, 25 नवंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला की लाश कुएं में तैरती हुई मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
खेतासराय थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान एत्मादपुर गांव में रहने वाले सतीश यादव की पत्नी गीता देवी (35) के रूप में हुई। उनका शव घर से करीब 50 मीटर दूर स्थित कुएं में मिला। बेटे प्रांजल ने बताया कि पिता का गांव की एक महिला से प्रेम संबंध हैं। इसी को लेकर सोमवार रात जब घर में विवाद हुआ था। मंगलवार सुबह देखा तो मां घर में नहीं थी। खोजबीन में पता चला कि कुएं में किसी ने उनकी हत्या कर लाश फेंक दी हैं। बेटे का आरोप है कि पिता ने ही मां की हत्या कर शव को कुएं में फेंका हैं। वहीं, मृतका की बहन अनीता यादव ने बताया कि दोनों में चार साल से विवाद चल रहा था। सतीश अक्सर प्रेमिका के चक्कर में बहन गीता से झगड़ा करता था। जब हम लोग समझाने जाते तो वह गालियां देकर भगा देते थे।
थानाध्यक्ष ने बताया कि परिवार का आरोप है कि सतीश का गांव की महिला से संबंध थे। इसी को लेकर घर में आए दिन पत्नी गीता से विवाद होता था। इसी वजह से सतीश ने पत्नी की हत्या कर शव को कुएं में फेंका हैं फिलहाल इस मामले में महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।—————–
(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव