
फर्रुखाबाद,19 नवंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश महामंत्री ( दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) बृजेश शुक्ला ने कायमगंज पहुंच व्यापारियों की समस्याएं सुनी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम के प्रतिष्ठान पर सभी पदाधिकारीयों ने प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला का माल्यार्पण कर, अंग वस्त्र उड़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
इसी के साथ भाजप जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा का भी सभी पदाधिकारीयों ने माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इसके उपरांत प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम को निर्देशित किया कि व्यापार संगठन में व्यापारी हित में काम करिए और संगठन को मजबूत करिए। प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला ने निर्देशित किया कि एक वार्षिक प्रोग्राम की तैयारी की जाए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम, जितेंद्र रस्तोगी,योगेंद्र सिंह पिंटू यादव, शैलेश गुप्ता, अनुराग कौशल, महेश वर्मा, संगम शाक्य, हिमांशु शर्मा, जेहान अहमद,मनीष अरोड़ा,श्यामू गुप्ता, पारस गुप्ता, बंटी गंगवार, विकास गुप्ता व अन्य व्यापारी गढ़ उपस्तिथ रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar