Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त को जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त को जयंती पर किया नमन

भाेपाल, 18 नवंबर (Udaipur Kiran) । महान स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त की आज यानि मंगलवार काे जयंती है। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने उन्हें स्मरण करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा स्वतंत्रता सेनानी, श्रद्धेय बटुकेश्वर दत्त जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। उन्होंने वर्ष 1929 में भगत सिंह जी के साथ केन्द्रीय असेम्बली में बम धमाका कर अंग्रेजी हुकूमत को सख्त संदेश दिया। इसके लिए बटुकेश्वर जी को भी आजीवन कारावास की सजा दी गई। उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे