
उज्जैन, 17 नवंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा आयोजित कृष्णमंगल सिंह कुलश्रेष्ठ और पद्मभूषण डॉ. शिवमंगल सिंह सुमन स्मृति अखिल भारतीय सद्भावना व्याख्यानमाला का शुभारंभ भारत के रक्षा वैज्ञानिक, पूर्व महानिदेशक ब्रह्मोस, डीआरडीओ, रक्षा मंत्रालय डॉ. सुधीर कुमार मिश्रा ने किया।
उन्होंने विकसित भारत की यात्रा में रक्षा प्रौद्योगिकी का योगदान विषय पर व्याख्यान दिया। अध्यक्षता डॉ. मोहन गुप्त ने की। अतिथि स्वागत युधिष्ठिर कुलश्रेष्ठ, बृजकिशोर शर्मा ने किया। दीप प्रज्वलन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रेमनारायण नागर, स्वदेश शर्मा, विश्वास शर्मा, प्रो. बीके आंजना, नीलांजल कुलश्रेष्ठ ने किया।
इस अवसर पर प्रमोद सूद, संजय कुलकर्णी, अतुल करंदीकर, एआर मेघवंशी, अशोक कुमार महाजन, संध्या महाजन, अद्विता श्रीवास्तव, पीके गार्गव, डॉ. एसएन पांडे, डॉ. विनोद बैरागी, श्याम सिकरवार, किशोर जोशी, डॉ. दिनेश जैन, डॉ. सीमा जोशी, महेश कानूनगो, प्रदीप शर्मा, सौरभ शर्मा, बीएस भार्गव उपस्थित थे।
संचालन डॉ. गिरीश पंड्या ने किया। अभा सद्भावना व्याख्यानमाला में मंगलवार को प्रो. राधावल्लभ त्रिपाठी संस्कृत कविता में लोक जीवन विषय पर विचार व्यक्त करेंगे। अध्यक्षता कालिदास संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ. गोविंद गंधे करेंगे। मध्यप्रदेश के उज्जैन में भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा आयोजित कृष्णमंगल सिंह कुलश्रेष्ठ और पद्मभूषण डॉ. शिवमंगल सिंह सुमन स्मृति अखिल भारतीय सद्भावना व्याख्यानमाला का शुभारंभ भारत के रक्षा वैज्ञानिक, पूर्व महानिदेशक ब्रह्मोस, डीआरडीओ, रक्षा मंत्रालय डॉ. सुधीर कुमार मिश्रा ने किया। उन्होंने विकसित भारत की यात्रा में रक्षा प्रौद्योगिकी का योगदान विषय पर व्याख्यान दिया। अध्यक्षता डॉ. मोहन गुप्त ने की। अतिथि स्वागत युधिष्ठिर कुलश्रेष्ठ, बृजकिशोर शर्मा ने किया। दीप प्रज्वलन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रेमनारायण नागर, स्वदेश शर्मा, विश्वास शर्मा, प्रो. बीके आंजना, नीलांजल कुलश्रेष्ठ ने किया। इस अवसर पर प्रमोद सूद, संजय कुलकर्णी, अतुल करंदीकर, एआर मेघवंशी, अशोक कुमार महाजन, संध्या महाजन, अद्विता श्रीवास्तव, पीके गार्गव, डॉ. एसएन पांडे, डॉ. विनोद बैरागी, श्याम सिकरवार, किशोर जोशी, डॉ. दिनेश जैन, डॉ. सीमा जोशी, महेश कानूनगो, प्रदीप शर्मा, सौरभ शर्मा, बीएस भार्गव उपस्थित थे। संचालन डॉ. गिरीश पंड्या ने किया। अभा सद्भावना व्याख्यानमाला में मंगलवार को प्रो. राधावल्लभ त्रिपाठी संस्कृत कविता में लोक जीवन विषय पर विचार व्यक्त करेंगे। अध्यक्षता कालिदास संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ. गोविंद गंधे करेंगे।
—————
(Udaipur Kiran) / ललित ज्वेल