Uttar Pradesh

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जूडो प्रतियोगिता‌ में मुरादाबाद मंडल की टीम उप विजेता

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जूडो प्रतियोगिता‌ में मुरादाबाद मंडल की टीम उप विजेता

मुरादाबाद, 17 नवम्बर (Udaipur Kiran) । पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल की टीम उप विजेता रही। उत्तर प्रदेश में सचिव पर्यटन मुकेश मिश्रा ने चैम्पियंस ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ के क्षेत्रीय महासचिव डाॅ अजय पाठक ने बताया कि उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन द्वारा 13 से 16 नवम्बर तक लखनऊ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जूडो प्रतियोगिता‌ आयोजित हुई थी। जिसमें प्रदेश के कई मंडलों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। प्रथम स्थान पर मेरठ मंडल की टीम रही व दूसरे नंबर पर मुरादाबाद मंडल की टीम रही। मुरादाबाद मंडल की टीम को पांच गोल्ड, दो सिल्वर और एक कांस्य पदक मिला। प्रखर कुमार, यश कुमार, सचिन कुमार, शौर्य सेन व आकृति सारस्वत स्वर्ण पदक मिला, व चंचल को डॉली सिल्वर पदक, रोहित को कांस्य से पदक मिला।

इस उपलब्धि पर मुरादाबाद ब्लाइंड पैरा नॉर्मल जूडो संस्था के कपिल गुप्ता, फरीद अहमद, संजय गिरी, जितेंद्र कुमार, चंद्रभूषण गिरी, संजय यादव, जमशेद अनवर, रुचि अग्रवाल, कंचन सैनी, महेश सैनी, चंचल मिश्रा, सचिन, सोहेल अहमद ने सभी प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल