



गोरखपुर, 17 नवम्बर (Udaipur Kiran) । साेमवार काे विशाल एकता यात्रा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर महानगर गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा 323 एकता यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में एकता यात्रा निकाली गई। मुख्य रूप से पूर्व राष्ट्रीय सचिव विनोद पांडेय, विधायक विपिन सिंह व महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विशव जिताशू सिंह आशू, डॉ सत्येन्द्र सिन्हा, पुष्प दंत जैन उपस्थित रहे।
एकता यात्रा शुभारम्भ स्थल रामलीला मैदान बर्डघाट से डॉ धर्मेंद्र सिंह के उद्बबोधन पश्चात संपूर्ण वंदे मातरम का सामूहिक गायन कर एकता यात्रा को हरी झंडी दिखाकर मुख्य अतिथि ने शुभारंभ बर्डघाट रामलीला मैदान से भरत मिलाप मिलन तिराहा, सराय ,लालडिग्गी चौक, मिर्जापुर चौक, घासी कटरा चौक, जाफरा बाजार चौक, हरीश, बेनीगंज भाजपा कार्यालय,आर्य नगर चौक पानी की टंकी, तरंग चौक होते हुए सरस्वती विद्या मंदिर में समापन हुआ। यात्रा में लोगों ने अपने घरों से पुष्प वर्षा किया।
जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पटेलजी राष्ट्रीय एकता और अखंडता की प्रतिमूर्ति आधुनिक भारत के निर्माता सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा भारतीय रियासतों का एकीकरण करके देश को एकता के सूत्र में पिरोने का असंभव कार्य सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि देश को एक सूत्र में पिरोने और इसे अखंड भारत बनाने के लिए कृतज्ञ राष्ट्र आपका सदैव श्रृणी रहेगा। आप का त्यागमय जीवन एक भारत श्रेष्ठ भारत अखंड भारत के निर्माण हेतु महान प्रेरणा है। जिन लोगों ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया एक माला के रूप में पिरोने का काम देश की एकता और अखंडता को किया है, ऐसे सरदार पटेल को 150 वीं जयंती पर उन्हें याद किया जा रहा है। उनकी स्मृतियों को नमन किया जा रहा है। ऐतिहासिक यात्रा इस बात का सबूत देगी पूरे प्रदेश में कि आने वाली पीढ़ियां उनके दिलों में देशभक्ति का जज्बा हो महापुरुषों को याद करें।
ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने कहा कि भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने और इसे अखंड भारत बनाने के लिए राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। स्वागत भाषण महानगर संयोजक राजेश गुप्ता व संचालन महामंत्री इन्द्र मणि उपाध्याय व आभार दयानंद शर्मा ने किया
एकता यात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से विशवजिताशू सिंह, महानगर यात्रा संयोजक इंद्रमणि उपाध्याय, विधानसभा यात्रा संयोजक ग्रामीण विधानसभा समरेंदु कुमार सिंह, जनसभा प्रमुख अच्युतानन्द शाही, यातायात प्रमुख अरुण राय, विश्वविद्यालय एवं कॉलेज प्रमुख शशिकांत सिंह मीडिया प्रमुख अनुराग गुप्ता, सोशल मीडिया प्रमुख प्रखर पाण्डेय सहित कई लोग विशाल पदयात्रा में मौजूद रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय