Madhya Pradesh

शिवपुरीः भागवत कथा की तैयारी को लेकर निकली कलश यात्रा

Image
Image

शिवपुरी, 17 नवंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा नगर में कथा वाचक देवी चित्रलेखा जी के मुखारविंद से जय मां बगीचा वाली मैया के मंदिर पर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह का माहौल है। कथा का शुभारंभ सोमवार एक भव्य और विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला और पुरूष शामिल हुए। कलश यात्रा के दौरान भक्तिमय वातावरण और जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

श्रीमद् भागवत कथा 18 नवंबर से शुरू होकर 24 नवंबर, 2025 तक चलेगी। कथा का श्रवण प्रतिदिन दोपहर 01:00 बजे से 04:00 बजे तक किया जा सकता है।

51 गरीब कन्याओं का विवाह समारोह:-

इस धार्मिक महाआयोजन का समापन 25 नवंबर, 2025 को एक महान सामाजिक कार्य के साथ होगा, जिसमें 51 गरीब और जरूरतमंद कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। यह पहल धार्मिक आयोजन के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

यह सम्पूर्ण कार्यक्रम मंदिर के महंत जीतू महाराज के दिव्य मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से भाग लेने की अपील की गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / युगल किशोर शर्मा