Madhya Pradesh

मप्रः मुख्यमंत्री शनिवार को जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

सीएम मोहन यादव

– जबलपुर में होगा मुख्य कार्यक्रम, जिला स्तर के कार्यक्रमों के लिए अतिथि हुए तय

भोपाल, 13 नवंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती गरिमामय रूप से मनाई जायेगी। जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम शनिवार, 15 नवम्बर को जबलपुर में होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह शामिल होंगे।

राज्य शासन द्वारा द्वारा गुरुवार को जिला स्तर पर होने वाले कार्यों के अतिथियों की सूची जारी है। इसके अनुसार, जिला स्तर के कार्यक्रमों में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ग्वालियर, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा, नगरीय विकास, आवास एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय धार, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भिण्ड, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा सीहोर, स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह नरसिंहपुर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उइके मण्डला, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट इंदौर, कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना मुरैना, महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया झाबुआ, खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सागर, खेल मंत्री विश्वास सारंग रायसेन, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह शाजापुर, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान अलीराजपुर, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शिवपुरी, नवीन एवं नवकरणीय मंत्री ऊर्जा राकेश शुक्ला अशोक नगर, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप रतलाम, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार आगर-मालवा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण,विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु कल्याण स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर भोपाल, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेद्र भाव सिंह लोधी दमोह, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल अनूपपुर, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल उज्जैन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री लखन सिंह पटेल विदिशा, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री नारायण सिंह पंवार राजगढ़, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल बैतूल, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी सतना, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार छतरपुर एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंहसिगरौली में उपस्थित होंगी।

सांसद वीडी शर्मा कटनी, सांसद हिमाद्री सिंह शहडोल, सांसद संध्या राय दतिया, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल खण्डवा, सांसद भारती पारधी बालाघाट, सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल खरगौन, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा सीधी, सांसद जनार्दन मिश्रा मऊगंज, सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू छिन्दवाड़ा, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते सिवनी, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर श्योपुर, सांसद सुधीर गुप्ता नीमच, सांसद दर्शन सिंह चौधरी नर्मदापुरम, सांसद बंशीलाल गुर्जर मंदसौर, सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी बड़वानी एवं सांसद माया नरोलिया पांढुर्णा में उपस्थित रहेंगी। साथ ही विधायक अर्चना चिटनीस बुरहानपुर, विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह पन्ना, विधायक मीना सिंह मांडवे उमरिया, विधायक हरिशंकर खटीक टीकमगढ़, विधायक ओमप्रकाश ध्रुवे डिंडौरी, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी मैहर, विधायक पन्नालाल शाक्य गुना, विधायक गायत्रीराजे पंवार देवास, विधायक अनिल जैन निवाड़ी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह हरदा में उपस्थित रहेंगे।

(Udaipur Kiran) तोमर