RAJASTHAN

13 शहरों का पारा 10 डिग्री से नीचे, फतेहपुर की रात सबसे सर्द

माैसम

जयपुर, 10 नवंबर (Udaipur Kiran) । प्रदेश में पारे में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। सोमवार को प्रदेश के 13 शहरों का पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। फतेहपुर की रात सबसे सर्द रही। राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में आंशिक गिरावट होने की संभावना है। बाड़मेर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर के रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 29.4 और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार फतेहपुर का न्यूनतम तापमान 6.8, नागौर का 6.9, लूणकरणसर और दौसा का 8.7, अलवर का 9, सिरोही का 9.1, चूरू का 9.6, करौली का 9.7 तथा पिलानी व अजमेर का 9.8 डिग्री दर्ज किया गय। वर्तमान में राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री नीचे तथा अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री नीचे दर्ज किए जा रहे हैं। राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में आंशिक गिरावट होने की संभावना है

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश