
धौलपुर, 8 नवंबर (Udaipur Kiran) । जिला हॉकी संघ द्वारा हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में मैत्री हॉकी मैच का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी व जिला पुलिस अधीक्षक विकास सागवान के मुख्य आतिथ्य में किया गया। सीनियर एवं जूनियर टीमों के बीच हुए रोमांचक मैत्री हॉकी सीनियर की टीम 1-0 से विजयी रही।
आयोजन में जिला कलक्टर श्रीनिधि बेटी ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा पांच गौरव के अंतर्गत हॉकी को सम्मिलित किया गया है। इससे सरकार द्वारा हॉकी के विकास के लिए बजट आवंटित किया गया है। इससे आने वाले दिनों में हॉकी को धौलपुर में नई पहचान मिलेगी। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि हॉकी ने अंतर्राष्ट्रीय पटल पर देश का नाम गौरवान्वित किया है। मेजर ध्यानचंद ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत देश को हॉकी में विशेष पहचान दिलाई। वरिष्ठ खिलाडी वीर शैलेन्द्र राना ने कहा कि जिला हॉकी द्वारा 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित मैत्री मैच में खिलाड़ी अपने पूरे मनोयोग के साथ अपना बेहतर प्रदर्शन करें। जिला हॉकी के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह द्वारा ने कहा कि हॉकी खेल धौलपुर के खिलाड़ियों की आत्मा में बसा हुआ है। इंदिरा गांधी स्टेडियम पर हॉकी के राष्ट्रीय आयोजन होते रहे हैं। जिला हॉकी के सचिव रनवीर सिंह परमार अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार, जिला ओलंपिक संघ के महासचिव केशव सिंह राणा, पूर्व वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी अजय बघेल एवं अकील अहमद, योगेश थापा , हीरा बहादुर थापा, राजू खान एवं विजय दिवाकर सहित अन्य उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / प्रदीप