Haryana

हिसार के वीर भादू ने एशियाई युवा खेल के मिश्रित मार्शल आर्ट में जीता कांस्य पदक

कांस्य पदक जीतने वाले वीर भादू।

हिसार, 25 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । बहरीन के मनामा में चल रहे एशियाई युवा खेल

2025 में किशोरावस्था के सितारे हिसार के वीर भादू के अतिरिक्त ओशिन और एडविना जेसन

ने पारंपरिक मिश्रित मार्शल आर्ट (एमएमए) में पोडियम स्थान हासिल कर भारत के लिए शानदार

प्रदर्शन किया। हिसार के वीर भादू ने पारंपरिक मिश्रित मार्शल आर्ट (एमएमए) के लड़कों

के 80 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अर्जित

किया है।

हरियाणा खेल विभाग के सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर, हरियाणा ओलिंपिक एसोसिएशन

के पूर्व सचिव व एथलैटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य, फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी एचएस

भादू के पौते वीर भादू ने पारंपरिक मिश्रित मार्शल आर्ट (एमएमए) के लड़कों के 80 किलोग्राम

भार वर्ग में कांस्य पदक अर्जित किया है। पारंपरिक मिश्रित मार्शल आर्ट स्पर्धा में,

दो समूहों में छह एम. एम. ए. प्रतिभागियों ने भाग लिया। वीर भादू ग्रुप ‘ए’ में दूसरे

स्थान पर रहे और थाईलैंड के देचाचोट बारिसरी को हराकर कांस्य पदक जीता।

इसके इलावा भारत के लिए ओशिन (चक्का फेंक) और एडविना जेसन (400 मीटर) ने रजत

पदक जीता, जबकि पलाश मंडल (लड़कों की 5000 मीटर पैदल चाल), जुबिन गोहेन (लड़कों की

ऊंची कूद) में कांस्य पदक जीते। हाल की उपलब्धियों के बाद, भारत के अब 15 पदक हो गए

हैं जिनमें दो स्वर्ण, पांच रजत और आठ कांस्य

शामिल हैं।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top