Madhya Pradesh

अनूपपुर: रियो शिखर सम्मेलन का नेतृत्व करेगीं सांसद हिमाद्री सिंह

सांसद हिमाद्री सिंह

अनूपपुर, 23 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का नेतृत्व मध्‍य प्रदेश से संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह करेंगी।

भारत सरकार ने ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के लिए संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह के नेतृत्व पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के इस महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन में 4 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल 1 नवंबर को नई दिल्ली से दुबई होकर रियो डी जनेरियो रवाना होगा। जहां आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में भाग लेगी।

रियो शिखर सम्मेलन 1992 में ब्राजील के रियो डी जनेरियो में आयोजित पृथ्वी शिखर सम्मेलन का दूसरा नाम है, जो पर्यावरण सुरक्षा और सतत विकास पर एक प्रमुख संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन था। इस सम्मेलन में 172 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों का दल पर्यावरण और विकास के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरणीय समस्याओं का समाधान करना और आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय उद्देश्यों के बीच संतुलन स्थापित करना हैं।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Most Popular

To Top