
शिमला, 23 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को भाई दूज के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता परस्पर स्नेह, प्रेम, विश्वास और समझदारी का प्रतीक है। यह पवित्र पर्व इसी अटूट बंधन को नई ऊर्जा और आशा प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भाई दूज का पर्व समाज में पारिवारिक मूल्यों और आपसी प्रेम को सशक्त बनाता है। उन्होंने कामना की कि यह त्यौहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौहार्द लेकर आए।
गाैरतलब है कि प्रदेश में आज महिलाओं को हिमाचल परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा की सुविधा है।
—————
(Udaipur Kiran) शुक्ला