West Bengal

प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर बंगाल भाजपा के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोलकाता, 17 सितंबर (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को उन्हें शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद समिक भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री को भारत का गौरव, विश्व नेता, जनता का नेता और आत्मनिर्भर भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि वे एक भारत- श्रेष्ठ भारत के निर्माणकर्ता हैं। उन्होंने संदेश में लिखा कि नरेन्द्र मोदी मानवता, नेतृत्व और आत्मविश्वास के प्रतीक हैं।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने अपने शुभकामना संदेश में प्रधानमंत्री को आत्मनिर्भर भारत का प्रणेता और विश्वभर में सम्मानित भारतीय प्रधानमंत्री बताया।

केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि प्रधानमंत्री का मातृभूमि के प्रति अद्वितीय समर्पण, अथक परिश्रम, दूरदर्शी नेतृत्व और अटूट देशभक्ति करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और आत्मनिर्भरता तथा वैश्विक सम्मान की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन को खास बनाने के लिए बंगाल भाजपा ने बुधवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए। कोलकाता के इंडियन म्यूजियम में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित एक बड़ी प्रदर्शनी लगाई गई है। इसके अलावा, राज्य भर में नरेन्द्र कप फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया गया है। ———————

(Udaipur Kiran) / ओम पराशर

Most Popular

To Top