Madhya Pradesh

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शनिवार को जबलपुर प्रवास पर

हेमंत खंडेलवाल का आगमन कल

जबलपुर, 18 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल का शनिवार, 19 जुलाई को जबलपुर प्रथम नगर आगमन दोपहर 2 बजे अन्धमुक बायपास से होगा। प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल के आगमन पर भव्य स्वागत हेतु भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने बताया प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की आगवानी अन्धमुक बायपास पर की जाएगी, इसके उपरान्त धनवंतरि नगर चौराहे से होकर प्रदेश अध्यक्ष का काफिला पिसनहारी की मढिया पहुंचेगा जहां से प्रदेश अध्यक्ष सभी जनप्रतिनिधियों के साथ रथ में सवार होकर भव्य स्वागत यात्रा के साथ त्रिपुरी चौक, सुपाताल, शारदा चौक, एलआईसी, मदनमहल चौक, नागपाल गार्डन, आध शंकराचार्य चौक छोटी लाइन फाटक से शास्त्री ब्रिज, तीन पत्ती चौक होते हुए मानस भवन पहुंचेंगे जहां प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

सोनकर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने के बाद जबलपुर में प्रथम आगमन होगा, प्रदेश अध्यक्ष के भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा किया जाएगा, यात्रा मार्ग में कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वागत मंच लगाकर, पुष्प वर्षा कर की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Most Popular

To Top