
हजारीबाग, 18 जुलाई (Udaipur Kiran) । दैनिक समाचार पत्र रांची एक्सप्रेस के अध्यक्ष सुधांशु सुमन (91) के पिता सतीश नाथ सहाय का गुरुवार की देर रात्रि हजारीबाग के नवाबगंज स्थित आवास पर निधन हो गया।
सतीश नाथ सहाय का जीवन आदर्श संस्कार और सेवा भावना का प्रतिमान रहा। अपने शालीन व्यवहार सादगी और सामाजिक सरोकारों के लिए वे समाज में विशेष रूप से सम्मानित थे। वे मूल रूप से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के मांडू विधानसभा अंतर्गत टाटीझरिया प्रखंड के घुघुलिया गांव के निवासी थे। उन्होंने अपने जीवन का लंबा समय हजारीबाग में शिक्षा और समाज सेवा के कार्यों में समर्पित कर दिया। अपने पीछे उन्होंने भरापूरा परिवार छोड़ा है। इसमें तीन पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं। ज्येष्ठ पुत्र श्रवण कुमार सहाय केबी वीमेंस कॉलेज हजारीबाग मे प्रोफेसर हैं। वहीं द्वितीय पुत्र सुधांशु सुमन व्यवसायी और समाजसेवी हैं जो रांची एक्सप्रेस अखबार का संचालन कर रहे हैं। वहीं छोटेे पुत्र सनातन सहाय धनबाद में रहते हैं।
वहीं उनकी सुपुत्री सीमा सहाय गोवा में रहती हैं। मुखाग्नि बड़े बड़े बेटे श्रवण सहाय ने दी।
सतीश नाथ सहाय के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में सुधांशु सुमन, रांची एक्सप्रेस के संपादक निभा रंजन सुमन, श्रवण सहाय, प्रिया सहाय, सनातन सहाय, रीमा सहाय, बेटी सीमा सहाय, परमानंद, प्रतीक प्रगति, रियांश प्रिया, शारदा देवी, प्रवीण कुमार सहित अन्य शामिल हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
