
दुमका, 18 जुलाई (Udaipur Kiran) । जिले के सरैयाहाट के थानेदारी गांव में शुक्रवार को धनरोपनी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल।
घायल बबीता देवी का ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट में चल रहा है। मृतक महिला थानेदारी गांव निवासी ऊषा देवी (20) है। जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं गांव के समीप खेत में धान रोपाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी और दोनों इसकी चपेट में आ गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरैयाहाट पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने ऊषा देवी को मृत घोषित कर दिया।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में लगातार बारिश और आकाशीय बिजली गिर रही है। जिला प्रशासन की ओर से इसके लिए लोगों को सचेत किया जा रहा है। बावजूद इसके खेती का मौसम होने की वजह से किसान परिवार के लोग बारिश में भी खेतों में काम करने जा रहे हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार
