Jammu & Kashmir

जम्मू को टोल प्लाजा का शहर नहीं बनने देंगे-अमित कपूर

जम्मू को टोल प्लाजा का शहर नहीं बनने देंगे-अमित कपूर

जम्मू, 15 जुलाई (Udaipur Kiran) । आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अमित कपूर के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज जम्मू अखनूर रोड पर बन रहे नए टोल प्लाजा पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए अमित कपूर ने कहा कि एक तरफ सरकार कहती है कि साठ किलोमीटर के अंदर कोई दूसरा टोल प्लाजा नहीं होगा तो फिर यह टोल प्लाजा जम्मू अखनूर रोड पर क्यों लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी लोगों ने सरोर टोल प्लाजा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया था जिसके बाद सड़क की खराब हालत के कारण इसे हटा दिया गया था। उन्होंने कहा कि पहले जम्मू को टोल प्लाजा का शहर बनाया गया और उसके बाद मंदिरों के शहर को शराब का शहर बना दिया गया।

उन्होंने कहा कि मंदिरों के शहर में जगह-जगह शराब की दुकानें खोल दी गई हैं और ऊपर से इन दुकानों पर प्रिंट रेट से अधिक कीमत वसूल कर लोगों को लूटा जा रहा है वहीं दूसरी ओर अब एक और टोल प्लाजा स्थापित कर लोगों को लूटने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह इसका पुरजोर विरोध करेंगे और किसी भी कीमत पर जम्मू अखनूर रोड पर टोल प्लाजा नहीं लगने देंगे। इसके खिलाफ वह बड़ा आंदोलन चलाएंगे।

(Udaipur Kiran) / रमेश गुप्ता

Most Popular

To Top