
हिसार, 15 जुलाई (Udaipur Kiran) । भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने अशीम घोष को हरियाणा का राज्यपाल बनाए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अशीम घोष सुलझे हुए राजनेता विद्वान होने के साथ-साथ हर क्षेत्र में निपुण है।डॉ. आशा खेदड़ ने मंगलवार काे कहा कि महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने हाल ही में तीन राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन से जारी आदेशों के अनुसार श्री अशीम घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उन्होेंने कहा कि श्री अशीम घोष बंगाल के वरिष्ठ नेता व सुलझे हुए राजनेता है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। अब राज्यपाल के रूप में उनके राजनीतिक अनुभव का लाभ हरियाणा को मिलेगा। उन्होंने जिला कमेटी की ओर से नवनियुक्त राज्यपाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।भाजपा जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी श्री अशीम घोष को हरियाणा का राज्यपााल बनाए जाने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति ने एक सुलझे हुए नेता को यह दायित्व देकर ऐतिहासिक काम किया है।
(Udaipur Kiran) / राजेश्वर
