HEADLINES

इतिहास के पन्नों में 05 अगस्तः जम्मू-कश्मीर व अयोध्या के लिए खास दिन

5 August.

भारतीय जनता पार्टी शुरू से अयोध्या में मंदिर निर्माण और जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के खात्मे को लेकर वचनबद्ध रही है। इन दोनों वायदों को भाजपा ने अपने घोषणापत्र में शामिल किया। खास बात यह है कि दोनों ही वायदों को अलग-अलग वर्षों में भाजपा ने एक ही दिन मूर्त रूप दिया, वह तारीख थी-5 अगस्त। पहले 5 अगस्त 2019 में नरेन्द्र मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म करने का एतिहासिक कार्य कर देश की जनता से किया गया वायदा पूरा किया। दूसरे वर्ष, 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई। जिसके बाद भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। इससे पहले 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने आयोध्या में राममंदिर निर्माण के पक्ष में एतिहासिक फैसला सुनाया था।

अन्य अहम घटनाएंः

1921- अमेरिका और जर्मनी ने बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1945- अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया।

1960- अफ्रीकी देश बुर्किना फासो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

1963- रूस, ब्रिटेन और अमेरिका ने मॉस्को में परमाणु परीक्षण निषेध संधि की।

1996 – अटलांटा शताब्दी ओलम्पिक का सिडनी में मिलने का वादा के साथ सम्पन्न।

1999 – चीन और ताइवान के बीच तनाव चरम पर।

2002 – गोंजालो लोजाडा बालोविया के नये राष्ट्रपति चुने गये।

2008 – भारत के अंडमान निकोबार द्वीप से 176 मील उत्तर-पूर्व में हिंद महासागर में 5.5 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया।

2013- भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने जर्मनी में संपन्न हुए विश्वकप में इंग्लैंड को 3-2 (1-1) से हराकर कांस्य पदक जीता।

2019- एतिहासिक रूप से नरेन्द्र मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त किया।

2020- प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन कर आधारशिला रखी।

जन्म

1852 – आचार्य प्यारे मोहन – उड़ीसा के प्रमुख राष्ट्रवादी।

1901 – द्वारका प्रसाद मिश्रा – भारत के प्रसिद्ध राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, साहित्यकार तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।

1907 – बी. जी. रेड्डी – मद्रास विधानसभा के सदस्य।

1944 – उत्तरा बाओकर – भारतीय रंगमंच, फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री थीं।

1969 – वेंकटेश प्रसाद, भारतीय क्रिकेटर।

1975 – काजोल मुखर्जी, भारतीय अभिनेत्री।

1980 – वत्सल सेठ, भारतीय अभिनेता।

1987 – जेनेलिया डिसूजा, भारतीय अभिनेत्री।

1936 – सुरेश मेहता – भाजपा नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।

1929 – अरविंद जोशी- जानेमाने भारतीय अभिनेता थे।

1924 – जी. जी. स्वेल – भारत की लोकसभा के उपाध्यक्ष थे।

1915 – शिवमंगल सिंह सुमन- प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि।

1890 – दत्तो वामन पोतदार- मराठी साहित्यकार एवं प्रसिद्ध समाजसेवी।

1890 – नील आर्मस्ट्रांग- चाँद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री।

1947 – वीरेन डंगवाल- हिन्दी के प्रसिद्ध कवि।

2001 – अंशु मलिक- भारत की महिला पहलवानों में से एक हैं।

निधन

1950 – गोपीनाथ बोरदोलोई – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और असम के प्रथम मुख्यमंत्री थे।

2000 – लाला अमरनाथ – भारत के महान् और ख्यातिप्राप्त क्रिकेटरों में से एक थे।

2014 – प्राण कुमार शर्मा- प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट, जिन्होंने ‘चाचा चौधरी’ कार्टून चरित्र बनाया।

1998 – केशब चन्द्र गोगोई – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक राजनेता, जो असम के मुख्यमंत्री रहे थे।

1998 – टोडर ज़िकोव – बुल्गारिया के 36वें प्रधानमंत्री थे।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) पाश

Most Popular

To Top